कोरोना वायरस के चलते संकट में आई देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। लॉकडाउन में सुस्त पड़े उद्योग जगत को रफ्तार देने के लिए पीएम मोदी ने ये कदम उठाया है। यह भारत की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है।
राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज देश की विकास यात्रा को एक नई गति देगा। पीएम मोदी के ऐलान के बाद 20 लाख करोड़ सोशल मीडिया पर ट्रेंड ( 20LakhCrores Trend ) करने लगा। 20 लाख करोड़ रुपये में कितने जीरो होते हैं?, जैसे सवालों की बाढ़ सी आ गई। अब इसी सवाल को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए
लाइव शो में पूछा गया सवाल
दरअसल, एक हिंदी न्यूज चैनल पर आर्थिक पैकेज को लेकर लाइव डिबेट शो चल रहा था। इस शो में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता चरण सिंह सापला मौजू थे, वहीं बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा सवालों का जवाब दे रहे थे। संबित पात्रा ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज को एक ऐतिहासिक कदम बताया। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापला ने संबित पात्रा से पूछ लिया कि 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं

ट्रोल हुए संबित पात्रा
इसी बीच शो की एंकर ने भी संबित पात्रा से पूछा बता दीजिए कि 20 लाख करोड़ में कितने शून्य होते हैं। लेकिन, संबित पात्रा ने सवाल का जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, मैं इस प्रकार के सामान्य ज्ञान के सवालों में नहीं उलझना चाहता। इसके बाद पात्रा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
20 करोड़ में कितने जीरो होते हैं, के सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर संबित पात्रा ट्रोल हो गए। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, 20 लाख करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं, ये बताने की जिम्मेदारी मोदी जी ने संबित पात्रा को दी थी लेकिन फिर भद्द पिटवा दी भाई ने।

20 लाख करोड़ में कितने ज़ीरो होते हैं,— Punit Kumar Singh (@puneetsinghlive) May 12, 2020
ये बताने की जिम्मेदारी मोदी जी ने संबित पात्रा को दी थी
लेकिन फिर भद्द पिटवा दी भाई ने
😀😀😀😀 pic.twitter.com/hoBZscrIxp
20 लाख करोड़ में कितनी शून्य हैं? कल रात 8 बजे @aajtak ने संबित पात्रा से पूछा था,लेकिन अभी तक बताया नहीं, आख़िर क्यों???? जवाब दीजिये।।।।।।।।।।। @sambitswaraj— K.C.Meena Dausa (@KCMeenaNRly) May 13, 2020
— Afjal khan (@jyadamtdekh2bus) May 12, 2020
संबित पात्रा ने किया गणित विषय के जानकारों से संपर्क— Harish R. Dewasi (@HarishDewasiINC) May 12, 2020
संबित पात्रा पूछ रहे हैं कि 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं।@LambaAlka @rohanrgupta @GouravVallabh
कुनाल कामरा ने भी ली चुटकी
इसी बीच कॉमेडियन कुनाल कामरा ने संबित पात्रा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, धैर्य रखिए संबित पात्रा 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं याद करो.
इसी बीच कॉमेडियन कुनाल कामरा ने संबित पात्रा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा, धैर्य रखिए संबित पात्रा 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं याद करो.
Patient @sambitswaraj 20 Lakh crore main kitne zero hote hai yaad karo...— Kunal Kamra (@kunalkamra88) May 12, 2020